रीवा में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशे के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन

रीवा,  शराब की हजारों बोतल पर बुलडोजर चलाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश महिलाएं हुई शामिल

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रीवा में नशे के खिलाफ अनोखी पहल की गई शराब की हजारों बोतलों को जेसीबी से रौद दिया गया

 

समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए इस प्रदर्शन में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हुए

 

नशा मुक्ति के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं समाज सेवी सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशे की आगोश में समाई युवा पीढ़ी को नशे के तिलिस्म से बाहर लाने के लिए आज लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है

 

इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि नशा मुक्ति का अभियान हर देशवासी की नैतिक जिम्मेदारी है जिससे आने वाली युवा पीढ़ी स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोगी बने ना कि देश पर बोझ

 

रीवा के ट्रांसपोर्ट नगर में नशे के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया है

 

आज अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है रीवा पुलिस नशे के खिलाफ कई तरह के अभियान चला रही है वही विद्यालय एवं कॉलेज में युवा पीढ़ी को जागरूक करने का प्रयास शासन स्तर पर किया जा रहा है इस तरह के कई समाज सेवी संगठन नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर आज किया गया प्रदर्शन लोगों के लिए एक अलग ही संदेश होगा

Next Post

​सियासी घमासान: उमंग सिंघार ने मांगा जमीन खरीद पर स्पष्टीकरण

Fri Jun 26 , 2026
भोपाल। उज्जैन में कथित बड़े पैमाने पर भूमि खरीद को लेकर सियासी घमासान शुक्रवार को और तेज हो गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि खोजी रिपोर्ट सामने आने के तीन दिन बाद भी राज्य के सर्वोच्च कार्यकारी पद की ओर से […]

You May Like