शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 375.91 अंक लुढ़ककर 84,891.75 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 383.59 अंक (0.45 प्रतिशत) नीचे 84,884.07 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 116.90 अंक की उतरकर 25,930.05 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 125.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट में 25,921.05 अंक पर था।

ऑटो, रियलिटी, स्वास्थ्य, फार्मा, तेल एवं गैस, आईटी बैंकिंग और वित्त समूहों में बिकवाली हावी है जबकि मीडिया समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाल हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एयरटेल के शेयर नीचे चल रहे हैं जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर और एशियन पेंट्स ऊपर हैं।

 

Next Post

सीधी में खुले में मांस बिक्री और गौवंश की स्थिति पर ध्यान की आवश्यकता

Mon Dec 15 , 2025
सीधी: जिले में खुले में मांस बिक्री, सड़कों पर गौवंश की स्थिति, अवैध होर्डिंग और सड़क गुणवत्ता जैसे विषयों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा देखी जा रही है। सीधी जिला मुख्यालय में इस संबंध में निगरानी और व्यवस्था को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बनी हुई हैं।शहर के कुछ मार्गों […]

You May Like