डॉ मधुर वर्मा बने पमरे के नए सीपीआरओ 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीनियर डीसीएम) डॉ. मधुर वर्मा अब पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) होंगे। वहीं सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव का तबादला नागपुर मेट्रो हुआ है, जबकि शशांक गुप्ता रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नियुक्त किये गये हैं। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने देर शाम कुछ महत्वपूर्ण तबादले किये हैं, जिनमें जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम डा. मधुर वर्मा को पमरे का मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अभी तक जबलपुर में सीनियर डीसीएम 2 रहे शशांक गुप्ता, डा. मधुर वर्मा का स्थान लेंगे। वहीं पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रहे हर्षित श्रीवास्तव को नागपुर मेट्रो स्थानांतरित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सीनियर डीसीएम डा. वर्मा का कार्यकाल काफी उपलब्धि पूर्ण रहा है उनके कार्यकाल में रेल मंडल ने यात्री सुविधाओं, रेलवे के राजस्व बढ़ाने आदि की दिशा में काफी महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की थी, वहीं पमरे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के भी कार्यकाल में पमरे की उपलब्धियां आम लोगों के संज्ञान में आती रही हैं, जिससे लोगों की छवि रेलवे के प्रति काफी सकारात्मक रही है।

Next Post

दाल में पारा मिलाकर परिवार को खिला देने की दोषी को सात वर्ष का कठोर कारावास

Thu Aug 13 , 2026
श्रीगंगानगर, 13 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की एक अदालत ने दाल में पारा खिलाने की आरोपी महिला को गुरुवार को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विपिन कुमार बिश्नोई ने अभियुक्ता संतोष देवी को लंगर की दाल […]

You May Like