राम-नामी’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री सम्मान प्रदेश के लिए गौरव का क्षण-साय

रायपुर, 20 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में रामनामी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा श्रद्धा, समर्पण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। इस विरासत को प्रभावी ढंग से देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है।

श्री साय ने विश्वास जताया कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय एवं लोक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत तथा प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को एक विकेट से हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

Mon Jul 20 , 2026
ब्रिजटॉउन, 20 जुलाई (वार्ता) मिचेल सैंटनर (दो विकेट/नाबाद 34) और मार्क चैपमैन (80) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में 35 गेंदें शेष रहते एक विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 अजेय बढ़त बना ली। कप्तान मिशेल […]

You May Like