ग्वालियर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एडिशनल एसपी ने जिला रक्षा समिति के सदस्यों की कंट्रोल रूम में मीटिंग ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने जिला रक्षा समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि समिति के सभी सदस्य आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग अवश्य लें जो भविष्य में सदस्यों के बहुत काम आएगी। जिला रक्षा समिति के सदस्य त्यौहार को देखते हुए अपने-अपने थानों में पुलिस का सहयोग कर व्यवस्था बनाए ।
नगर रक्षा समिति की नोडल अधिकारी श्रीमती सुमन गुर्जर ने जिला रक्षा समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि अपने मोहल्ले में घूम कर अवैध कार्य करने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दें। इस अवसर पर नगर रक्षा समिति की नोडल अधिकारी एडिशनल एस पी श्रीमती सुमन गुर्जर को रक्षा समिति का प्रभार लेने पर रक्षा समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया इस अवसर पर कम्युनिटी पुलिसिंग के डॉक्टर राजकुमार दत्ता , संयोजक संतोष राठौड़, वरिष्ठ परामर्शदाता विनय जैन पुष्प, आर के गुर्जर कार्यालय प्रभारी ध्रुव सिंह सिकरवार, मनीष जैसवानी, रजत राजपूत, वीरेंद्र पाल, भूपेन तोमर गया प्रसाद इंदौरिया राजेंद्र यादव, हरीश माहौर आदि मौजूद थे।
