जबलपुर: सोशल मीडिया रील बनाने के लिए हवाई फायरिंग करने वाले मामले में पुलिस ने मददगार जब्बार उर्फ मामू को गिरफ्तार किया। आरोपी ऋतिक जायसवाल और प्रथम सिंह ने 3 अप्रैल 2026 को माढोताल क्षेत्र में फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। दोनों ने पिस्टल मामू को सौंपी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और अवैध पिस्टल बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
