पैदल जा रहे श्रद्धालु को कार ने टक्कर मारी, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित, गंधर्वपुरी से रामदेवरा जा रहे थे

नीमच। केंट थाना क्षेत्र की सागराना घाटी के पास शनिवार देर शाम सडक़ हादसे में एक बुजूर्ग की मौत हो गई। देवास जिले के गंधर्वपुरी निवासी मदनलाल वर्मा (53) रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गंधर्वपुरी से रामदेवरा पैदल जा रहे थे

मृतक के दोस्त राजेश कुमार ने बताया कि मदनलाल 30 तारीख को गंधर्वपुरी से रामदेवरा के लिए पैदल निकले थे। शनिवार को जब वे नीमच पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार (क्रमांक जीजे 38 बी ड़ी 4889) ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

टक्कर लगने के बाद मदनलाल गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नीमच के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को खबर मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। जरूरी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को परिजनों को शव सौंप दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जूडो में सिल्वर जीतकर लौटी 12 वर्षीय अलवीरा, वक्फ कमेटी ने किया सम्मान

Sun Sep 6 , 2026
नीमच। शहर के बगीचा नंबर 4 निवासी 12 वर्षीय अलवीरा खान पिता अफजल खान ने आगरा में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर नीमच जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद नीमच पहुंचने पर जिला वक्फ कमेटी एवं जामा मस्जिद वक्फ […]

You May Like