रेलवे चलाएगा मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 07087/07088 मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 07087 मौला अलि -वाराणसी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी को मौला अलि स्टेशन से रात 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 17.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 11.10 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07088 वाराणसी-मौला अलि महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी 2025 को शाम 19.15 बजे वाराणसी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन 14.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे मौला अलि स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भोंगीर, जंगांव, काजीपेट जंक्शन, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली जंक्शन, रामागुंडम, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

Next Post

आटो रिक्शा समेत एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी 

Wed Jan 8 , 2025
एक भी वाहन चोरी का नहीं हुआ खुलासा भोपाल, 8 जनवरी. राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. पिछले चौबीस घंटों के भीतर विभिन्न इलाकों से आटो रिक्शा समेत एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी हो गए. नए साल के पहले सप्ताह में कुल 67 […]

You May Like