युवक की मौत पर हंगामा, कलेक्टर के बंगले में घुसे लोग, लाठीचार्ज

मुरैना: मुरैना में युवक के संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद परिजनों ने कलेक्टर के बंगले का घेराव कर एमएस रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद कलेक्टर के बंगले में घुसने की कोशिश की। परिजनों की मांग है कि हत्या का केस दर्ज किया जाए।दरअसल, आमपुरा इलाके में स्थित अभिनंदन वाटिका के पास देर रात एक युवक सोनू खरे की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। पुलिस ने मौके से मृतक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को मृतक के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं लेकिन परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की जिद पर अड़े हुए थे। परिजनों ने शव को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना के बंगले का घेराव कर जाम लगा दिया। घेराव में आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सैमिल शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक सभी को बंगले से हटाया और मनोज सैमिल को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, एडीएम मुरैना सीबी प्रसाद का कहना है कि आमपुरा में युवक की संदिग्ध लाश मिली थी, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। क्योंकि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। सीधे हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता और फिर कलेक्टर का बंगला घेरना भी अपराध है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनती है, इसलिए बल पूर्वक हटाया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मुरैना में 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ा

Sun Mar 16 , 2025
मुरैना: पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने 30 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ लिया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।दरअसल, होली पर सुरक्षा के मद्देनजर मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग […]

You May Like