दतिया उपचुनाव में सांसद भारत सिंह ने समाजों से किया संवाद

दतिया। विधानसभा उपचुनाव प्रभारी सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दतिया में कुशवाह, बाल्मीक, मांझी सहित अन्य समाज के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठजनों के साथ बैठक में संवाद कर कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने सभी समाजों, गांवों और शहरों से चुनाव में वोट तो खूब मांगे, लेकिन उसका मूल्य कभी नहीं चुकाया। भाजपा ने सभी सामाजिक संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया है। साथ ही गांवों, शहरों को विकास की सौगात देकर वोटों का मूल्य चुकाया। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ विरासत और वंशवाद को आगे बढ़ाया है। इस बार भाजपा ने दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपने जमीनी कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। हम सभी को उन्हें भारी बहुमत के साथ विजयी बनाना है। यह चुनाव बातों का नहीं विकास का चुनाव है।

सांसद भारत सिंह ने कहा कि चुनावों में कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ वोट लेने तक होता है। वे चुनाव जीतकर घरों में बैठ जाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा मैदान में होती है, भाजपा का जनप्रतिनिधि सेवक बनकर अपनों के बीच होता है, भाजपा सरकार विकास कार्य कराती है। कांग्रेसी सिर्फ वोट मांगने आते हैं, लेकिन भाजपा हर सुख-दुख में जनता के बीच होती है। कांग्रेस ने कभी समाजों का हित नहीं किया। संसद से लेकर विधानसभा तक वे आरक्षण का विरोध करते रहे, लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने हमेशा से आरक्षण लागू करने की बात कही।

बैठक व जनसभा में शेरू कुशवाहा, कालीचरण कुशवाह, सरमन कुशवाह पार्षद, अजय कुशवाह, रामलखन कुशवाह जिला पंचायत सदस्य नरवर, भूपेंद्र कुशवाह, कोमल कुशवाह, ज्ञान सिंह कुशवाह, शेरू कुशवाह उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने दतिया में रवाना किए चुनाव प्रचार रथ

Tue Jul 21 , 2026
दतिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को दतिया भाजपा चुनाव कार्यालय में चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी अभय यादव, पूर्व विधायक जीतू […]

You May Like