राशिफल-पंचांग : 17 दिसम्बर 2025

पंचांग 17 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 26 संवत् 2082 पौष कृष्ण त्रयोदशी बुधवासरे रात 2/26, विशाखा नक्षत्रे शाम 5/45, सुकर्मा योगे दिन 3/33, गर करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार तुला दिन 11/7 से वृश्चिक, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 17 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढेगा. वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी. सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं का विस्तार होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में उन्नति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद एवं मतभेद में वृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंं को राजकीय क्षेत्र सम्मान की प्राप्ति होगी, प्रसन्नता बनी रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दूसरों के सहयोग के लिये तत्पर रहना पडेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 17 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी, तथा दृढ़ निश्चयी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, व्यापार नौकरी दोनों में सफलता प्राप्त होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, मित्रों की संख्या अधिक रहेगी, किस्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा.

———————————————————

मेष- जोखिम के कार्यो से दूर रहना लाभकारी है, राजकीय सहयोग रहेगा, अभीष्ट कार्यो की सिद्धि होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृषभ- जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, स्थाई संपत्ति अथवा अन्य साधनों में वृद्धि होगी, विशिष्टजनों का संपर्क रहेगा.

मिथुन- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है, आय से अधिक खर्च होगा, दैनिक कार्यो में अवरोध संभव, मित्रों से मतभेद हो सकता है.

कर्क- नया घर खरीदने की स्थिति बन सकती है, शारीरिक सुख तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद, के साधनों में वृद्धि होगी.

सिंह- नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, विवादों से बचने चाहिये, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, प्रिय अतिथि आगमन का योग है.

कन्या- युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, श्रम एवं प्रयत्न से लाभ होगा, अनावश्यक विवादों को टालें, वाणी में संतुलन बना रहेगा.

तुला- कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पडेगा, नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, नवीन निर्माण कार्य में प्रगति होगीं.

वृश्चिक- दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है, किसी की सिफारिश से अटके कार्य बनेंगे, नये संपर्को से प्रगाढ़ता आयेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.

धनु- नाराज चल रहे लोगों को मनाना पडेगा, यात्रा से लाभ प्राप्त होगा, पुराने कार्य बनेंगे, संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा.

मकर- परिणय की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, स्त्री पक्ष पर विशेष खर्च होगा, व्यवहार कुशलता से सामाजिक कार्य बनेंगे.

कुम्भ- दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन- कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता रहेगी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यो में मानसिक संतुष्टि रहेगी.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

पौष कृष्ण त्रयोदशी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, तिल, मॅेूग, मोठ, के भावों में मंदी होगी, सरसों, वनस्पति घी, गुड़ शक्कर, के भाव में घटा-बढ़ी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, के भाव में तेजी का योग है. भाग्यांक 7010 है.

———————————————————

Next Post

शीत लहर के साथ कोहरे की संभावना

Wed Dec 17 , 2025
सतना : वैसे तो ठंड ने पिछले महीने भर से लोगों को जकडऩा शुरु कर दिया था, लेकिन अब उसके तेवर और तीखे होते जा रहे हैं. सामान्य से लगातार नीचे चले आ रहे न्यूनतम तापमान के बाद अब दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में शीत लहर और कोहरे की संभावना […]

You May Like