शीत लहर के साथ कोहरे की संभावना

सतना : वैसे तो ठंड ने पिछले महीने भर से लोगों को जकडऩा शुरु कर दिया था, लेकिन अब उसके तेवर और तीखे होते जा रहे हैं. सामान्य से लगातार नीचे चले आ रहे न्यूनतम तापमान के बाद अब दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में शीत लहर और कोहरे की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है. जिसके चलते आने वाले 2 दिन काफी संवेदनशील माने जा रहे हैं.

मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हलांकि खिली धूप होने के कारण दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री का इजाफा देखने को मिला. लेकिन इसके बावजूद भी यह सामान्य की तुलना में 0.2 डिग्री कम आंका गया. इसी कड़ी में रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. न्यनतम तापमान में एक ओर जहां 24 घंटे के भीतर 0.9 डिग्री की कमी देखने को मिली.

वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में 1.2 डिग्री कम आंका गया. मंगलवार को हलांकि धूप खिलने के कारण दिन के समय लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली रही. लेकिन शाम ढलते ही जबरदस्त गलन का सिलसिला आरंभ हो गया. रात के बढऩे पर पारे में जबरदस्त गिरावट शुरु हो गई. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान के गिरने और हवा में मौजूद नमी की वजह से मंगलवार की देर रात से शुरु होकर बुधवार की सुबह तक सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा हो सकता है.

यह स्थिति कहीं कम तो कहीं अधिक के साथ अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है. इसी कड़ी में तापमान में कमी की वजह से कुछ स्थान शीत लहर से प्रभावित भी हो सकते हैं. यह सिलसिला आने वाले दिनों तक यूं ही जारी रह सकता है, जब तक कि कोई दूसरा सिस्टम विंध्य को प्रभावित न करने लगे. यदि मंगलवार सुबह की बात की जाए तो सतना में शैलो फॉग की स्थिति के चलते दृश्यता 500 से लेकर 1000 मीटर के बीच देखने को मिली. जबकि रीवा में यह घटकर 200 से 500 मीटर के बीच तक पहुंच गई

Next Post

भारत के निर्यात में बढ़ोतरी, एक अच्छा संकेत

Wed Dec 17 , 2025
वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय अनिश्चितताओं के भंवर में फँसी है. अमेरिका-चीन तनाव, संरक्षणवादी नीतियां, ऊंचे ब्याज दरों का दबाव और पश्चिमी देशों में मंदी की आशंकाएं,इन सबके बीच भारत से आई एक खबर न केवल राहत देती है, बल्कि भरोसा भी जगाती है. नवंबर 2024 में भारत का माल निर्यात […]

You May Like