छिंदवाड़ा। थाना अमरवाड़ा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाराहीरा मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने ग्राम के एक अन्य युवक की लाठी से पिटाई कर दिया था. गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि 1 जनवारी की रात को ग्राम के रंगमंच के पा आरोपी श्रीदयाल पिता सुखराम यादव ने ग्राम में रहने वाले संतोष पिता मंगलू पवार से विवाद होने पर संतोष की लाठी से जमकर पिटाई कर दी थी जिससे संतोष पवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल संतोष पवार को परिजनों ने उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 5 जनवारी को संतोष पवार की मौत हो गई. उक्त घटना के बाद से आरोपी श्रीदयाल फरार हो गया था. संतोष पवार की मौत होने पर पुलिस ने आरोपी श्रीदयाल यादव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने आरोपी की पताशाजी कर आरोपी श्रीदयाल यादव को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी श्रीदयाल यादव ने पुलिस को बताया कि मृतक संतोष पवार ने उसकी पत्नी से करीब 02 वर्ष पूर्व छेडख़ानी किया था. 1 जनवारी को भी मृतक संतोष पवार ने उसके साथ शराब के नशे मे गाली गलौच कर रहा था जिस कारण से आरोपी श्रीदयाल यादव ने मृतक संतोष पवार को पास में पड़ी लाठी से सिर में, सीने में, चेहरे पर मारा जिससे मृतक को गंभीर चोट लगी और मृतक वही बेहोश होकर गिर गया और आरोपी श्रीदयाल यादव वहां से भागकर घर आ गया. आरोपी के द्वारा पूछताछ में बताये अनुसार आरोपी को घटना स्थल ले जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े पुलिस ने जप्त किया कर लिया है. पुलिस ने आरोपी श्रीदयाल यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/26 धारा-296 बी, 115(2), 118 (1) ईजाफा धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.
