मुंगावली में पिता ने अपनी ही 14 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार

अशोकनगर: मुंगावली में एक पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ ही बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है,ओर घटना के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है,यह मामला जब सामने आया जब बुधवार को नाबालिक अपनी मां ओर मौसी के साथ पुलिस थाने पहुंची जहां उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस के होश उड़ गए,पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दो बार गलत काम किया है.

पिता द्वारा पहली बार अक्टुबर माह में पहली बार पिता ने उसके साथ गलत काम किया और वह डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई वही जब पिता द्वारा फरवरी माह में उसके साथ दूसरी बात फिर से गलत काम किया गया तो वह यह सब सह नहीं सकी और उसने सारी बात अपनी मां को बताई जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने रिश्तेदारों को घटना की सारी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया गया है थाना प्रभारी अरविंद कछुवाह ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ उसके ही पिता ने बलात्कार किया है जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा की गई है जिस पर मामला दर्ज कर लिया है वही उक्त पीड़ित नगर में किराए से रहती है, वही आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो आए सीएम डॉ यादव, दिल्ली के लिए हुए रवाना; स्वागत हुआ

Thu Mar 12 , 2026
छतरपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद […]

You May Like