इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी आदर्श भदौरिया को उज्जैन जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही एक अन्य एनडीपीएस प्रकरण में जेल में बंद था। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.57 ग्राम एमडी ड्रग्स और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है। विवेचना के दौरान आदर्श भदौरिया की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अब उससे एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
हूटर लगाने पर पूर्व जिपं अध्यक्ष की स्कॉर्पियो का निकाल 3000 का चालान किया
Tue Aug 4 , 2026
दमोह: यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की चार पहिया स्कॉर्पियो एन, सफेद रंग, क्रमांक एमपी 04 जेडयू 2478 में बिना […]

You May Like
-
8 months ago
प्रेमी युगल का पेड़ में लटका मिला शव