
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया से 15 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह सडक़ हादसा हो गया. इसमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. बस नलखेड़ा से भोपाल जा रही थी तभी टिकोन और माल्याहेड़ी के बीच एक युवक बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया.
यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सडक़ पर पैदल चल रहे एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ा. इससे बस असंतुलित होकर पलट गई. जिसमें गोकुल 55 नामक बुजुर्ग की मौत हो गई जो भैंस चराने का काम करता था. इधर घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया के डायल 112 के पायलट संतोष मालवीयए एएसआई सैय्यद मेहमूद अली और एएसआई लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. घटनास्थल आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र का होने से वहां की पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची. जिन्होंने घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मोहन बड़ोदिया सीएचसी में भंवरलाल, बलराम, रेखाबाई, लाड कुंवर बाई और बसंती बाई का इलाज चल रहा है. लगभग 18 अन्य घायलों का आगर मालवा जिले में इलाज जारी है. नलखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.
