अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव पर रूस की मध्यस्थता की पेशकश, दोनों देशों से नहीं मिला अनुरोध

मॉस्को, 28 मार्च (स्पूतनिक) रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। अब तक दोनों देशों में से हालांकि किसी भी पक्ष ने इसकी औपचारिक मांग नहीं की है।

रूसी विदेश मंत्रालय के सलाहकार और अफगानिस्तान के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत ज़मीर काबुलोव ने कहा, “यदि दोनों पक्ष अनुरोध करते हैं तो रूस मध्यस्थता के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।”

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किये थे। अफगान अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कई नागरिकों की मौत और कई लोग घायल हुये।

इसके जवाब में 26 फरवरी को अफगानिस्तान ने डूरंड रेखा (दोनों देशों के बीच विवादित सीमा) के पास पाकिस्तानी ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया था। पाकिस्तान ने इसे ‘बिना उकसावे की गोलाबारी’ बताते हुए जवाबी कार्रवाई के तौर पर ‘ऑपरेशन गज़ब लिल हक’ शुरू करने की घोषणा की थी। इस तरह दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है, जिसे कम करने के लिए रूस ने अब मध्यस्थ की भूमिका

निभाने की इच्छा जताई है।

 

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये 201/9

Sat Mar 28 , 2026
बेंगलुरु 28 मार्च (वार्ता) ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) के खिलाफ नौ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां आरसीबी […]

You May Like

मनोरंजन