सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये 201/9

बेंगलुरु 28 मार्च (वार्ता) ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) के खिलाफ नौ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात), ट्रैविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (एक) को जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने कप्तान ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हाइनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। सुनील अरोड़ा (नौ) रन बनाकर आउट हुए।

16वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन ने 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद हर्ष दुबे (तीन) और हर्षल पटेल (शून्य) पर आउट हुए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिये।रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

नल का बिल जमा न करने पर काटे कनेक्शन

Sat Mar 28 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा जलकर वसूली के लिए अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसमें आज वार्ड 50 में नल के बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए। कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त […]

You May Like