चलती कार में लगी आग, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार में आग लगने से चार वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि चार वर्षीय चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ कार नम्बर डीएल 8 सीएडी 3786 में था. इसी दौरान संजय बाहर खड़े होकर डीजे वाहन का काम करवा रहे थे, तभी अचानक कार में आग लग गई.

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार कुछ ही देर में उसकी चपेट में आ गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है

Next Post

अग्निकांड: लापता अशोक का हो सकता है नरकंकाल

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव स्थित फनिंगो एडवेंचर पार्क में बुधवार शाम हुए अग्निकांड में एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। सर्चिंग के बाद गेमिंग जोन से नरकंकाल बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से अशोक मरावी लापता है। संभावना जाहिर की जा रही है कि कंकाल उसी का है […]

You May Like