FRV वाहन और पुलिस बनी जीवन रक्षक,कुएं में गिरी महिला को खटिया बांधकर सुरक्षित निकाला

पानसेमल: थाना क्षेत्र में FRV वाहन स्टाफ एवं पुलिस टीम द्वारा खड़की रोड स्थित कुएं में गिरी महिला का रेस्क्यू किया हे।FRV वाहन में ड्यूटी पर तैनात पायलट संदीप पाटिल, प्रधान आरक्षक दिलीप वसावे ने बताया कि उन्हें भरत राजपूत ने सूचना दी कि एक महिला कुंए में रस्सी के सहारे जीवित है।जिसके बाद तुरंत FRV वाहन मौके पर पहुंचा ।थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल को भिजवाया। जहां FRV स्टाफ संदीप पाटिल,आरक्षक प्रधान आरक्षक दिलीप वसावे ,ज्ञानसिंह तरोले,आरक्षक नवीन अटोदे,आरक्षक संजय डावर,सहयोगी दिनेश बाविसकर ने ग्रामीणों की सहायता से खटिया बांधकर महिला का रेस्क्यू किया एवं उसे अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने जानकारी दी कि SP पद्मविलोचन शुल्क के निर्देशन में आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ।क्षेत्र में सड़क हादसे,आग लगने की घटनाओं सहित अन्य घटनाओ से निपटने के लिए FRV वाहन को आवश्यकता एवं परिस्थितियों को देखते हुए सुविधा युक्त बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने हेतु रस्सी,कटर,स्ट्रेचर सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधाये उपलब्ध है।महिला गोंगवाडा निवासी बताई गई है।फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

हुजूर तहसील का नवीन भवन: समय सीमा खत्म, फिर भी काम अधूरा; न लिफ्ट की सुविधा न पेनाल्टी का प्रावधान

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल: जिले की हूजूर तहसील के लिए नवीन भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. यह निर्माण लाल घाटी क्षेत्र के मुख्य मार्ग व फ्लाई ओवर के नजदीक हो रहा है,जो कि तीन मंजिल है. इसका निर्माण का कार्य का टेंडर हरिओम कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था जो […]

You May Like