भिंड: पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा थाना भारोली एवं थाना नयागांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया गया। साथ ही मालखाना एवं आर्म्स-एम्युनिशन का भी विधिवत चेक किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्टाफ के साथ चर्चा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इसी क्रम में थाना नयागांव क्षेत्र के यातायात संबंधी ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
