ग्वालियर: जिस प्रकार से सेवा भारती के संस्थापक स्वर्गीय विष्णु कुमार ने सेवा के भाव को आत्मसात कर पूरे देश में संवेदनशील सुचिता पूर्ण सम्राट समाज के निर्माण के लिए सेवा के भाव को अंगीकार किया इस प्रकार हम भी सभी सेवा भारती के कार्यकर्ता सेवा के भाव को आत्मसात करें और एक आदर्श समाज का निर्माण करें हमारे प्रकल्प संसाधनों से परिपूर्ण हो और स्वावलंबी भी हो।
यह बात अखिल भारतीय सेवा संगठन सेवा भारती के मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष डॉ. पी एस बिंद्रा ने अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्वालियर विभाग के कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा कि जब हम सेवा के पथ पर चल रहे हैं तो अनेक विपत्तियां भी आ सकती है किंतु हमें विचलित नहीं होना है हमें अपना धैर्य बनाए रखना है और पूरे समाज में सहयोग के लिए जाना है और समाज के लिए सहयोग लेकर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है सेवा और दान हमेशा उदार मन से होना चाहिए उसमें अहंकार नहीं आना चाहिए।
बैठक में मध्य भारत प्रांत के सचिव राजेश जैन ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कभी टूटने नहीं देना चाहिए। हमारे संसाधनों में और प्रकल्पों में सुचिता रखनी चाहिए। हमारा प्रत्येक प्रकल्प इस प्रकार से साधन संपन्न और सुसज्जित हो जैसे की कोई अपने घर को बिटिया के विवाह के पूर्व सजता और संवरता है। बैठक में मध्य भारत प्रांत के कोषाध्यक्ष राज नारायण अग्निहोत्री ने सेवा भारती के सभी प्रकल्पों में और जिला इकाइयों के लेखा-जोखा तथा वित्त के व्यवहार को सुचित पूर्ण और व्यवस्थित रखने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाज हम पर विश्वास करके जब एक रुपया भी देता है तो इसका पूरा हिसाब रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है जिसका हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। बैठक का शुभारंभ भोपाल से आए तीनों वरिष्ठ पदाधिकारी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर सेवा भारती के लश्कर ग्वालियर तथा डबरा जिला की सभी जिला इकाई तथा सभी प्रकल्पों के दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर सचिव डॉ.सुरेंद्र प्रधान ने किया
