
तुलसी मार्ग बैढ़न का सड़क जाम करने वाले अपराध पंजीबद्ध, एसपी ने दी मीडियाकर्मियों को दी जानकारी
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 23 जनवरी। कोतवाली पुलिस के द्वारा कुछ सर्राफा व्यापारियों को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दो दिनों से हिरासत लिया है। वही हिरासत लेने के पूर्व सर्राफा व्यापारियों के घर में महिलाओं के साथ अभ्रदता करने का आरोप भी लगा है। इसी बात को लेकर सर्राफा व्यापारी विगत 24 घंटे से हड़ताल पर थे।
आज दिन गुरुवार की दोपहर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह तुलसी मार्ग के कटरा स्थित सर्राफा दुकान पहुंच व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए उनकी बातों को सुना।
इस दौरान सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष रविकांत सोनी ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी सर्च वारंट के ही कुछ सर्राफा व्यापारियों के घर में घुस सामान तितर-वितर करते हुए मारपीट भी किया है। महिलाएं मना कर रही थी। उनके साथ भी बदतमीजी की है। ऐसे पुलिसकर्मियों पर तत्काल बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने सर्राफा व्यापारियों का ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने आश्वस्त किया। इधर विधायक के समझाइस के बाद सर्राफा व्यापारियों ने दुकानों को खोले है । हालांकि इस दौरान सर्राफा कारोबारी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से व्यापारी काफी डरे हुए हैं। यहां के पुलिस अधिकारियों का जनता से कोई लगाव नही रह गया है। इसीलिए जनता के बीच आने से कतराते हैं । उसके एक नही कई कारण है। जिसके चलते पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों का जनता से लगाव नही रह गया है। बल्कि दिनों-दिन पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली से आम जनों का विश्वास भी उठता जा रहा है। इधर सड़क जाम करने वाले व्यापारियों पर कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।
