दुर्घटनाओ से बचने सावधानी से चलाये वाहन, एक दिन में 53 वाहनों के कटे चालान

सारनी।वाहनों को सावधानी से चलाने से दुर्घटनाओ से बचाव हो सकता है.अक्सर दुर्घटना लापरवाही के चलते होती है. उपरोक्त उदगार टीआई जयपाल इवनाती सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों को समझाईस देते हुए व्यक्त किये है.शनिवार को सारनी थाने के पुलिस बल ने जय स्तंभ चौक एवं गुणवत्त बाबा के पास वाहनों की चेकिंग कर 53 चालान बनाकर 17 हजार 300 रूपये जुर्माना वसुला है. टीआईश्री इवनाती ने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों की लगातार जांच कर चलानी कारवाही की है.उन्होंने कहा कि एक सप्ताह मे पुलिस ने 150 के आसपास वाहनों पर चालानी कारवाही की है. श्री इवनाती ने कहा कि वाहनों की चेंकिंग के दौरान लापरवाह चालकों के चालान काटे,बल्कि उन्हें जीवन की कीमत समझाते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई।​ पुलिस टीम ने बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों का चालान भी किया है.वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने वाले और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालों को रोककर कार्रवाई की।​ टीआई श्री इवनाती ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं दुर्घटनाओ मे कमी लाना है. उन्होंने कहा कि वाहन चालकों एवं जनता को सुरक्षित घर पहुंचाना है। श्री इवनाती ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा के लिए हैं.वाहन चलाते समय इस बात ध्यान रखना चाहिए.उन्होंने समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है. चालानी करवाई में मुख्य रूप से टीआई जयपाल इवनाती, एसआई श्री गौर,एएसआई अनिल मौर्य.प्रधान आरक्षक सीलु.श्रीराम उइके एवं अन्य आरक्षक मौजूद थे.

Next Post

इनाम के बावजूद खाली हाथ पुलिस, नौ बाहरी ड्रग्स तस्कर अब भी फरार

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर. ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दावों के बीच क्राइम ब्रांच को एक अहम मोर्चे पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है. गत वर्ष फरार चल रहे नौ बाहरी ड्रग्स तस्करों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, लेकिन एक साल बाद भी इनमें से […]

You May Like