रिटायर्ड कर्मचारी से 8 लाख की ठगी, साइबर सेल के बाद थाने में केस दर्ज

भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति के बैंक एकाउंट से करीब 8 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है. बुजुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोपियों ने रुपए कब निकाले फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार (75) अवधपुरी स्थित श्रीधाम वाटिका में रहवासी है और रिटायर्ड कर्मचारी हैं. उनके बैंक एकाउंट में रुपये जमा होने के अलावा उन्होंने कुछ एफडी भी कराई थी. अशोक का आरोप है कि कुच दिन पहले वह बैंक पहुंचे और खाते में जमा रुपए की जानकारी ली. इस दौरान बैंककर्मियो ने उन्हें एकाउंट में रुपये नहीं होने की जानकारी दी. बुजुर्ग ने मामले की शिकायत सायबर सेल में की, जहां से डायरी आने के बाद अवधपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

ATM कार्ड पर पासवर्ड लिखना पड़ा भारी, अस्पताल में सो रही महिला के खाते से 75 हजार पार

Thu May 21 , 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में एक अस्पताल में भर्ती बेटी का इलाज करा रही एक महिला के बैंक का एटीएम कार्ड चोरी हो गया. अज्ञात चोर ने एटीएम कार्ड से करीब 75 हजार रुपए निकाल भी लिए. महिला ने अपने एटीएम कार्ड में ही पासवर्ड लिखकर रखा था. बैंक खाते से […]

You May Like