खिलाडिय़ों को मिलेंगी हॉल में आधुनिक सविधाएं: राय

सीहोर। सोमवार को विधायक सुदेश राय ने मल्टी परपज हॉल का भूमि पूजन किया. चर्च ग्राउंड पर मल्टी पर्पस हॉल का निर्माण कर 78 लाख रुपए से किया जाएगा. मल्टी परपस हॉल की सौगात देने पर खेल शिक्षकों और खिलाडिय़ों और चर्च ग्राउंड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र के नागरिको ने विधायक सुदेश राय का फूल मालाए पहनाकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया. भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने कहा कि यह मल्टी पर्पस हॉल विशेष रूप से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है. खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न खेल संबंधी आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा. इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर प्राप्त होंगे.

Next Post

पांचवीं मंजिल से गिरे जूनियर डॉक्टर की मौत

Tue May 19 , 2026
इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के एक पीजी डॉक्टर की हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में […]

You May Like