पंखे का प्लग निकालते समय करंट से महिला घायल

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत कुकरांव गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला घायल हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शकुंतला जायसवाल पति राम कृपाल जायसवाल, घर में पंखे का प्लग निकालते समय अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद महिला की हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना देवसर थाना क्षेत्र की बताई गई है। हादसे के बाद परिजन महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

Next Post

बेकाबू ऑटो वाहन नौगई में पलटा

Sun Nov 22 , 2026
सिंगरौली। पुलिस चौकी खुटार के नौगई मार्ग में सवारियों से भरा एक ई-रेक्शा पलट गया। वाहन में करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस चौकी में नही दी गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like