
इंदौर. भंवरकुआ पुलिस ने व्यापारी के 15 टन चना चोरी के मामले का खुलासा करते हुए ट्रांसपोर्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत की 28 बोरी डॉलर चना और वारदात में इस्तेमाल ट्रक जब्त किया है.
व्यापारी राजुल सारडा ने परिवहन के लिए 29 टन चना ट्रांसपोर्टर समीर खान को सौंपा था. आरोप है कि समीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक से करीब 15 टन चना गायब कर दिया. व्यापारी को गुमराह करने के लिए ट्रक में चने की जगह पानी की बोतलें और पत्थर भर दिए, फिर माल लेकर फरार हो गया. शिकायत के बाद भंवरकुआ थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी समीर खान, उसके साथी सतीश उर्फ सल्ला उर्फ आइडिया तथा चोरी का माल खरीदने वाले धर्मेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से 28 बोरी डॉलर चना और घटना में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया.
कैसे दिया वारदात को अंजाम…
व्यापारी ने परिवहन के लिए 29 टन चना ट्रांसपोर्टर समीर खान को सौंपा था. आरोप है कि उसने रास्ते में साथियों के साथ मिलकर करीब 15 टन चना गायब कर दिया. व्यापारी को भनक न लगे, इसलिए ट्रक में चने की जगह पानी की बोतलें और पत्थर भर दिए और माल लेकर फरार हो गया था. ।
आरोपियों से पूछताछ में चोरी की वारदात और माल की खरीदी बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
भंवरकुंआ थाना प्रभारी. संतोष दूधी
