दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जप्त 

खिलचीपुर। खिलचीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बीते 5 सितम्बर को पीडि़ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई कि आरोपीगण देवकीनंदन पिता मांगीलाल शर्मा, निवासी बोरदाखुर्द थाना खिलचीपुर, कुलदीप पिता दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम हिकमी पोस्ट झांडला तहसील नरसिंहगढ़ थाना कुरावर एवं निखिल पिता रामनिवास तिवारी, निवासी ग्राम हिकमी थाना कुरावर द्वारा नाबालिग पीडि़ताओं के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया.रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया तथा फरियादी एवं साक्षियों के कथन लेख किए गए. पीडि़ताओं के धारा 183 बीएनएसएस के कथन न्यायालय में कराए गए, जिनके आधार पर प्रकरण में धाराओं का इजाफा किया गया.

मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कुलदीप पिता दिनेश शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम हिकमी, पोस्ट झांडला, तहसील नरसिंहगढ़, थाना कुरावर तथा देवकीनंदन पिता मांगीलाल शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बोरदाखुर्द, थाना खिलचीपुर को गिरफ्तारी का आधार सूचना नोटिस तामील कर गिरफ्तार किया गया.

आरोपी देवकीनंदन पिता मांगीलाल शर्मा द्वारा घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी सिल्वर कलर, पेश की गई, जिसे पंचानों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया. दोनों आरोपियों का डीएनए एवं मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल खिलचीपुर में कराया गया. इसके पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायालय खिलचीपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

Next Post

नाराज पत्नी नहीं मानी तो पति ने खाया जहर

Sun Oct 4 , 2026
सारंगपुर। पत्नी के साथ विवाद और उसके पास नहीं आने से नाराज एक 28 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर सारंगपुर बस स्टैंड के पास जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद युवक पेड़ के नीचे बैठकर उल्टियां करता रहा. इसी दौरान मौके से गुजर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक […]

You May Like