अशरफ अली
भोपाल: दशहरा पर्व नजदीक आते ही राजधानी में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गोविंदपुरा स्थित नटराज फैक्ट्री के पास कारीगर दिन-रात जुटकर भव्य रावण तैयार कर रहे हैं।कारीगरों का कहना है कि इस बार लोगों की विशेष मांग के अनुसार रावण के पुतले को और भी आकर्षक बनाया जा रहा है।
बांस, लकड़ी और कपड़े से तैयार किए जा रहे इन पुतलों को रंग-बिरंगे कागज और चमकदार सजावट से सजाया जा रहा है। पुतलों की ऊंचाई 20 से 30 फीट तक रखी गई है, ताकि दशहरा मैदान में इन्हें आसानी से देखा जा सके।कारीगरों के अनुसार, दशहरा पर्व से लगभग 15 दिन पहले ही काम शुरू कर दिया जाता है और अलग-अलग ऑर्डर मिलने के कारण कई बार देर रात तक काम करना पड़ता है। परंपरा के अनुसार, विजयादशमी पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
