मुख्यमंत्री 800 करोड़ की जलप्रदाय योजना का आज करेंगे भूमि पूजन

इंदौर:मुख्यमंत्री आज अमृत योजना 2.0 के तहत जलप्रदाय परियोजना पैकेज- 1 का भूमिपूजन करेंगे. उक्त योजना का निर्माण पर 8 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आएगा. योजना केएस पूरा होने से शहर में पानी की व्यवस्था सुलभ होगी.महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज दोपहर 12 बजे, राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में अमृत 2.0 योजना के पैकेज-1 भूमि पूजन करेंगे.

उक्त योजना अंतर्गत रु. 800.19 करोड़ की लागत से जलूद एवं ग्राम भकलाय क्षेत्र में 1650 एम.एल.डी. क्षमता के नए इन्टेकवेल बनाया जाएगा. योजना में 2235 एम.एम. व्यास की रॉ-वाटर एवं क्लीयर वॉटर पम्पिंग मेन का निर्माण शामिल है, इससे जल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी.इसके साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 11 के.व्ही., 33 के.व्ही. एवं 132 के.व्ही. के विद्युत सब-स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.

जल की गुणवत्ता को सर्वोच्च मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए 400 एम.एल.डी. क्षमता का आधुनिक जलशोधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा। जल दबाव को बेहतर बनाने के लिए 12 एम.एल.डी. क्षमता का ब्रेक प्रेशर टैंक भी बनाया जाएगा.महापौर भार्गव ने बताया कि योजना सिर्फ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अगले 10 वर्षों का संचालन एवं संधारण कार्य भी शामिल है

Next Post

अब क्वांटिटी नहीं, क्वालिटी पर रहेगा जोर: रणविजय सिंह

Wed Jan 14 , 2026
​सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी रणविजय सिंह ने सागर प्रवास के दौरान मकरोनिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी अब कागजी नियुक्तियों के बजाय धरातल पर मजबूत और निष्ठावान संगठन खड़ा करने पर केंद्रित है। उन्होने कहा कि पहले […]

You May Like