
देवास, 13 जनवरी, प्रतिष्ठित कथाकार मनीष वैद्य को वर्ष 2024 का अंतर्राष्ट्रीय शिवना कथा सम्मान उनके ताज़ा कथा संग्रह ‘वांग छी’ के लिए दिए जाने की घोषणा हुई है।
बड़ी बात यह है कि इस सम्मान के लिए कोई प्रविष्टि या आवेदन नहीं बुलाए जाते बल्कि पूरे वर्ष भर देशभर के सभी प्रकाशनगृहों से प्रकाशित सर्वश्रेष्ठ किताबों में से कोई एक किताब को ज्यूरी चुनती है। आज इसकी घोषणा भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे न्यूयार्क से सुधा ओम ढींगरा की ओर से कथाकार पंकज सुबीर ने की। इसी तरह उपन्यास विधा में प्रभात रंजन के ‘क़िस्साग्राम’ को चुना गया है।
यह सम्मान मार्च में आयोजित अलंकरण समारोह में सम्मान पट्टिका और एक लाख रुपए की नगद धन राशि के साथ प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व वर्षों में यह सम्मान ममता कालिया, उषाकिरण खान, रणेंद्र, यतींद्र मिश्र आदि को मिल चुका है।
भवदीय
हिमांशु कुमावत
मोबाइल- 78916 77668
