इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर से जेवर और नकदी चोरी हो गई. पीड़ित ने शक जताया है कि यह वारदात उनके ही नाती ने की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परिहार कॉलोनी में रहने वाले 85 वर्षीय भाषचंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल को महावीर जयंती पर उनकी पत्नी सुबह मंदिर दर्शन के लिए गई थीं, वे घर पर अकेले थे.
पत्नी के लौटने के बाद जब पेटी खोली गई तो उसमें रखे दो जोड़ सोने के टॉप्स, एक सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी की पायल और 13 हजार रुपए नकद गायब मिले. भाषचंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उनकी बड़ी बेटी का बेटा संयम जैन भी घर से गायब था. उन्हें शक है कि जेवर-नकदी उसी ने निकालकर चोरी कर ली. थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी का कहना है कि पुलिस ने भाषचंद्र की शिकायत पर संयम जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है.
