सकल ब्राह्मण महासमिति ने समाज सेवियों को सामूहिक रूप से दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति ने संकल्प लिया था कि किसी भी ब्राह्मण का देवलोक गमन होगा तो हर माह के अंतिम सप्ताह में उनकी आत्मा की शांति के लिए उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसका दायित्व श्रीमती रेखा वाले शर्मा को दिया गया। आज उसी का अनुशरण करते हुए प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में समाजसेवियों को श्रद्धांजलि दी गई।

जिसमें मुख्य रूप से आरडी शर्मा मिश्रा, कमला देवी, गीता शर्मा, राधा कृष्ण गोरी शंकर दुबे, अनिल अग्निहोत्री , रमेश चंद शर्मा मुन्ना पंडित जी, डॉक्टर जगदीश पाठक, अधिराज शर्मा, राम अवतार शर्मा,जानकी, एमके तिवारी, कैलाश नारायण सिरोठिया, विनोद कुमार दुबे, समीर कुमार, राम कुमार शर्मा, शांति देवी, राम ज्ञान तिवारी सहित समाज के सभी महिला पुरुषों के देवलोकगमन‌ पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डॉ बी. एल. शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, एच.बी.शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, राम कौशल शर्मा, विपिन बोहरे, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, रचना गौड़, अनीता दीक्षित, अल्का मिश्रा, शशि व्यास, शशि गोस्वामी, माया भारद्वाज, संतोष शर्मा, लक्ष्मी पाराशर, मंजू मिश्रा उपस्थित थे। संचालन रेखा शर्मा ने किया।

Next Post

मोदी सरकार की स्मार्ट सिटी योजना धोखा साबित हुयी: राहुल

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को इसे ‘धोखा’ करार दिया और कहा कि यह योजना अपने उद्देश्य से भटक गई और आम नागरिकों को इससे […]

You May Like