इंदौर:लसूड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है. आरोपियों के पास से नशे की खेप और बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है.
निरंजनपुर सब्जी मंडी गेट के पास दबिश देकर 22 वर्षीय मयंक प्रजापत निवासी बड़ी भमोरी अंजनी नगर और 25 वर्षीय संदीप शर्मा निवासी स्कीम नंबर 78 को गिरफ्तार किया, तलाशी में उनके पास से 1 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है. इसके साथ ही आरोपियों से हीरो कंपनी की बिना नंबर की एचएफ डीलक्स बाइक भी जब्त की गई है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
Next Post
आज निकलेगी वोट न्याय यात्रा
Tue Aug 26 , 2025
जबलपुर: 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक ऐतिहासिक वोट न्याय यात्रा – वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे।शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि जीतू पटवारी आज सुबह 1 बजे, अंधमूक बायपास पहुंचेंगे […]

You May Like
-
5 months ago
भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य वाहन शोभायात्रा
-
2 years ago
नेशनल यूनाइटेड ने रॉयल रेंजर्स को हराया
-
3 months ago
तीव्र गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू