प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक कल भोपाल में जुटेंगे, नीति निर्माण की उठेगी आवाज

सांईखेड़ा। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश सदस्य एवं रायसेन जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी ने जानकारी दी कि प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक 29 और 30 मार्च को भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन “एक मंच, एक परिवार” के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, अतिथि शिक्षक समन्वय समिति, बीएमएस समर्थित अतिथि शिक्षक संघ एवं संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर एकत्रित होंगे। इन मांगों में नीति निर्माण, भर्ती प्रक्रिया में लाभ और भविष्य को सुरक्षित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में किए गए आश्वासनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष है।

जिला मीडिया प्रभारी अजय रघुवंशी ने बताया कि अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और शासन से अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर नीति बनाने की अपेक्षा कर रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की है।

Next Post

केन नदी में डूबने से चचेरी बहनों की मौत

Sat Mar 28 , 2026
छतरपुर/गोयरा। भक्ति और आस्था का सफर पल भर में मातम में बदल गया। महाराजपुर के फुलारी गांव से उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने जा रहा एक परिवार रास्ते में ही बिखर गया। गोयरा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के नीचे केन नदी में नहाते समय […]

You May Like