केन नदी में डूबने से चचेरी बहनों की मौत

छतरपुर/गोयरा। भक्ति और आस्था का सफर पल भर में मातम में बदल गया। महाराजपुर के फुलारी गांव से उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने जा रहा एक परिवार रास्ते में ही बिखर गया। गोयरा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के नीचे केन नदी में नहाते समय दो चचेरी बहनों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की चीख-पुकार से गूंजा नदी का तट

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर के फुलारी गांव निवासी माया कुशवाहा (18) और उसकी चचेरी बहन रोशनी कुशवाहा (17) अपने चाचा और करीब 7-8 अन्य परिजनों के साथ टैक्सी से यूपी जा रही थीं। रास्ते में गर्मी और थकान मिटाने के लिए परिवार रामपुर पुल के नीचे केन नदी में नहाने के लिए रुका। नहाते समय दोनों बहनें अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गईं।

खुशियों की जगह पसरा मातम

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गोयरा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों युवतियों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

शिक्षा के क्षेत्र में छतरपुर जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में मिला तृतीय स्थान 

Sat Mar 28 , 2026
छतरपुर। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरुण कुमार पांडे रहे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों को प्रशंसा पत्र […]

You May Like