भाजपा ने आप के घोषणा पत्र को बताया ‘छलावा पत्र’

नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के घोषणा पत्र को ‘छलवा पत्र’ करार दिया है।

श्री सचदेवा ने सोमवार को कहा कि आज श्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा पत्र के नाम पर जो 15 गारंटियां जारी की हैं, वह गारंटी नहीं, बल्कि श्री केजरीवाल के 12 साल पुराने झूठे सपने हैं, जिन्हें ना एक दशक की सत्ता में रहते हुए पूरे किये और ना आगे करेंगे।

उन्होंने आप की 15 गारंटियों पर क्रमवार टिपण्णी की और कहा कि श्री केजरीवाल याद रखें उनकी कांठ की हांडी दो बार चूल्हे पर चढ़ गई, लेकिन अब वो कितनी भी कोशिश कर लें, सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनकी हांडी अब जल चुकी है।

इस दौरान उन्होंने श्री केजरीवाल को चुनौती दी और कहा,“वह जब चाहें हमारे किसी भी प्रवक्ता से दिल्ली को दी 15 झूठी गारंटी पर बहस कर लें।”

Next Post

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती को प्रवर्तन निदेशालय के समन पर रोक लगायी

Mon Jan 27 , 2025
बेंगलुरु 27 जनवरी (वार्ता) एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) भूमि घोटाले की जांच के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पत्नी बीएम पार्वती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी समन पर रोक लगा दी। न्यायालय ने […]

You May Like