प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

टीकमगढ़। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिमारव थाना क्षेत्र के भगवा निवासी 20 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र टीकमगढ़ स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुष्पेंद्र ने अज्ञात जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सागर रोड पर रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जब युवक को ट्रैक के पास अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की जांच जारी है।

Next Post

ससुराल व पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने एसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार

Tue Jan 20 , 2026
. छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथ कॉलोनी निवासी अंजुल कुमार सोनकिया ने ससुराल पक्ष और अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। यह आवेदन मंगलवार 20 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सौंपा गया। पीड़ित अंजुल कुमार […]

You May Like