.
छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथ कॉलोनी निवासी अंजुल कुमार सोनकिया ने ससुराल पक्ष और अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। यह आवेदन मंगलवार 20 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सौंपा गया।
पीड़ित अंजुल कुमार का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन झूठे आरोप लगाकर उसे परेशान कर रहे हैं, जिससे उसका पारिवारिक जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन को संबंधित थाना क्षेत्र में भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
