श्योपुर में अवैध दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला

श्योपुर। जिले में अवैध दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. कोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाई गई 26 दुकानों को ढहा दिया. नगर पालिका के अमले ने श्योपुर पाली रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध दुकानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया, जिससे सरकारी जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो गई.

श्योपुर नगर पालिका ने जय स्तंभ के पास अवैध रूप से बनाई गई सभी 26 गुमटियों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त कराया। नेशनल हाईवे के रोड के दौरान नाला निर्माण किया जाना है और इस नाले निर्माण में सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध गुमटियां आ रही थीं. कोर्ट के आदेश के बाद इन गुमटियों को हटाने के लिए नगर पालिका ने बुलडोजर की कार्रवाई की है. नगर पालिका ने सभी अवैध दुकान वालों को कोर्ट के आदेश बाद सरकारी जमीन खाली करने के लिए नोटिस भी दिया था, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं थे. नगर पालिका ने सभी अवैध दुकानों को हटा दिया.

Next Post

व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए आगे आया कैट, राजीव प्लाजा में संवाद कार्यक्रम

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर । शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजीव प्लाजा में कैट द्वारा ‘कैट आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए अपनी जमीनी समस्याएं कैट पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। कैट पदाधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन […]

You May Like