व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए आगे आया कैट, राजीव प्लाजा में संवाद कार्यक्रम

ग्वालियर । शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजीव प्लाजा में कैट द्वारा ‘कैट आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए अपनी जमीनी समस्याएं कैट पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। कैट पदाधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि त्वरित और स्थायी समाधान निकाला जा सके।

*नगर निगम की लापरवाही से सीवर समस्या, व्यापारियों ने जताई चिंता*

व्यापारी मोंटी गोयल ने बताया कि राजीव प्लाजा भवन के पीछे बने लैट्रिन-बाथरूम की गंदगी के निकास के लिए सीवर लाइन को अब तक मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है।

इस कारण पीछे की ओर गंदगी और पानी जमा हो जाता है, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानी होती है और भविष्य में किसी बड़े नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। व्यापारियों ने मांग की कि नगर निगम तत्काल तकनीकी निरीक्षण कर सीवर कनेक्शन को मुख्य लाइन से जोड़े।

*कैट का भरोसा : प्रशासन से समन्वय कर निकलेगा समाधान*

कार्यक्रम में मौजूद कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग और प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याएं वास्तविक और गंभीर हैं। कैट इन मुद्दों को नगर निगम, बैंकिंग अधिकारियों और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेगा, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और शहर का व्यापारिक माहौल बेहतर बने। बैठक में कैट पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, संयोजक दिलीप पंजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जे. सी. गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जयसवाल, कोषाध्यक्ष सीए मयूर गर्ग, जिला महामंत्री विवेक जैन एवं कोर सदस्य नितिन गोयल तथा व्यापारियों में मोंटी गोयल, अमित हबलानी, मनोहर भवनानी, श्याम मंडिल सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Next Post

मेडिकल में हड़ताल, कई घंटों तक लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर। संभाग के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल बोस अस्पताल में मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक हालात उस वक्त अराजक हो गए जब अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की वजह से कामबंद हड़ताल शुरू करते हुए डीन कार्यालय के सामने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। […]

You May Like

Play sound