दमोह: पदोन्नत पुलिस कर्मियों का अलंकरण समारोह, एसपी आनंद कलादगि ने लाल फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

दमोह, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, भापुसे के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में पदोन्नत पुलिस कर्मियों का गरिमामय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को नवीन पद हेतु लाल फीती लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी आनंद कलादगि ने सभी पदोन्नत कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद का परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और जनसेवा के प्रति बढ़े हुए दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी अपने अनुभव, अनुशासन और कार्यकुशलता से विभाग की गरिमा को और ऊंचाई देंगे तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और समर्पित भाव से सेवा करेंगे।

एसपी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का समर्पण और ईमानदारी ही उसकी पहचान है। पदोन्नति उसी निष्ठा और परिश्रम का सम्मान है जो भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पाण्डेय, एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक अभिनय साहू, आकांक्षा जोशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

वैश्चिक अर्थव्यवस्था को करना पड़ रहा है कई चुनौतियों का सामना : जयशंकर

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि वैश्चिक अर्थव्यवस्था को उत्पादन के स्रोतों पर बहुत ज़्यादा निर्भरता, कुछ बाज़ारों तक पहुंच और संपर्क जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री जयशंकर ने ब्रुसेल्स में पहले भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद को संबोधित करते […]

You May Like