देवास बायपास पर दर्दनाक सडक़ दुर्घटना, हादसे में 9 सहायक सचिव घायल, 2 की मौत

रतलाम। भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होने जा रहे जिले के सहायक सचिवों का वाहन बुधवार तडक़े देवास बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो सहायक सचिवों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। सीएम मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत सहायक सचिव भोपाल सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे देवास बायपास स्थित ग्राम बैरागढ़ के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सहायक सचिव लखन कमोदिया (35) एवं हुरजी मईड़ा (45) की मौके पर मौत हो गई। वहीं करमचंद, कैलाश, देवचंद, अंतरसिंह, राकेश, मांगीलाल, विनोद, प्यारेलाल एवं चौकसिंह घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार अमलतास अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली जैन एवं तरुण जैन देवास पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली।

Next Post

राष्ट्र के परम वैभव पर पहुंचने तक हमारी संघर्ष यात्रा अनवरत चलती रहेगी: अजय  

Wed May 20 , 2026
सिंगरौली। हमारी संघर्ष यात्रा किसी सीमित कालखंड के लिए नहीं है, हम राष्ट्र के उसी वैभव को पुन: स्थापित करने के लिये संघर्षरत हैं, जब हम विश्वगुरु के पद पर अधिष्ठित थे और भारत सोने की चिड़ि़या कहा जाता था। भारत माता को पुन: उसके परम वैभव पर पहुंचाने तक […]

You May Like