सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कृतिरंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश लाल जैन ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समावेशी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इनमें सहभागिता से व्यक्तित्व विकास एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है. इस दौरान मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय को 3डी रंगोली के माध्यम से सशक्त रूप में प्रस्तुत किया. गायन प्रतियोगिता, भक्तिगीत, वेशभूषा, गज़़ल, लोकगीत, कुर्सी दौड़, नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक एवं फ्री स्टाइल नृत्य स्पर्धा आयोजित की गईं. कार्यक्रम में डॉ. शीलचंद्र गुप्ता, डॉ. सरला, डॉ. प्रमिला जैन, डॉ. नोरा रूथ कुमार, डॉ. मेघा बैरागी, डॉ. हुमा अख्तर, पूर्णिमा सिंह परिहार, रुखसाना अंजुम ख़ान, डॉ. सिद्धनाथ खजुरिया, डॉ. देवेंद्र कुमार वरवड़े, डॉ. विनय मणि त्रिपाठी, डॉ. मॉली थॉमस एवं हितेश दुबे उपस्थित थे.
