
जबलपुर। मप्र में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इस बयान पर सियासी पारा चढ़ गया है। जिसमें पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी भी फंस गए, उन्होंने भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने घमापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष जी.एस. ठाकुर पिता स्व. बी. बी. सिंह 60 वर्षीय निवासी पुलिस लाईन कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक आईडी से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं द्वारा अधिक शराब पीने के बयान पर अपनी फेसबुक में यह टिप्पणी लिखी कि काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीज के अवसर पर मध्यप्रदेश की महिलाओं पर शराब पीने का आरोप लगाया, अब बहनें जबाव दें, इस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों की प्रतिक्रियाएं आयी है जिसमें से शाबान मंसूरी पूर्व पार्षद के नाम से उसकी आईडी से प्रतिक्रिया दी गई है कि सब महिला पर शराब पीने का आरोप नहीं लगाया था, जो महिलाएं करती हैं, उनको समझा था, क्या वह गलत था। जीएस ठाकुर ने कहा कि पूर्व पार्षद ने हिन्दू महिलाओं द्वारा शराब पीने का सार्वजनिक आरोप लगाकर धार्मिक दंगा भडक़ाने का प्रयास किया है। वहीं भाजपा नेता मंगन सिद्दीकी ने कहा कि हिन्दू मां बहनों पर कांग्रेस द्वारा अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, हर धर्म में महिलाओं को बराबर सम्मान है। जीतू पटवारी को मप्र की सभी महिलायें देख रही है, जवाब देगी।
