इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से 1.5 लाख का माल चोरी, व्यापारियों में दहशत और नाराजगी

छतरपुर। नगर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मऊ दरवाजे पर स्थित बृजेश इलेक्ट्रिकल्स की दुकान को शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान के संचालक बृजेश अग्रवाल को चोरी का पता शनिवार, 1 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे चला, जब वे रोज़ की तरह दुकान खोलने पहुंचे।

दुकान के ताले टूटे देखकर उन्होंने तुरंत अंदर जाकर जांच की तो कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब मिले। संचालक ने बताया कि चोर लगभग ₹1.5 लाख मूल्य का सामान उड़ा ले गए हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घटना को देर रात बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। इस वारदात से मऊ दरवाजा क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

 

Next Post

अदनान सामी ग्वालियर पहुंचे, तानसेन को याद किया

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। मशहूर गायक अदनान सामी शनिवार की रात ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्वालियर आते ही उन्हें संगीत सम्राट तानसेन बाबा की याद आ जाती है। हालांकि, जब उनसे एडवांस रकम लेकर कार्यक्रम न करने के मामले में दायर परिवाद पर सवाल पूछा गया, […]

You May Like

Play sound