राशिफल-पंचांग : 26 फरवरी 2025

पंचांग 26 फरवरी 2025:-

रा.मि. 07 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी बुधवासरे दिन 9/19, श्रवण नक्षत्रे शाम 4/10, परिघ योगे रात 2/26, वणिज करणे सू.उ. 6/17 सू.अ. 5/43, चन्द्रचार मकर रात 3/50 से कुम्भ, पर्व- श्रीमहाशिवरात्रि व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 26 फरवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक हानि होगी. भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा. वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. मित्र भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में मित्रों की लाभदायक योजना बनेगी. बौ़िद्धक कार्य विचार विमर्श होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी. गृहकार्यो में सफलता मिलेगी.

मेष ओर वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा का योग है. स्थाई लाभ कीयोजना बनेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को आर्थिक गृहकार्यो में दक्षता रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो में स्थाई लाभ का योग है. कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोबल बनारहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों का भूमि भवन संबंधी कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, मित्रों से विचार विमर्श होगा.धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक क्रोध से बचना चाहिये. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा, मित्रों व भाईयों से सहयोग बना रहेगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 26 फरवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगनशीलता रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से बालक के ग्रहयोग मददगार सिद्ध होंगे. मित्रों की संख्या अधिक रहेगी. खेलों के प्रति लगाव रहेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.

——————————————————-

मेष- अटका धन मिलने की उम्मीद है. दाम्पत्य सुख मिलेगा. धार्मिक यात्रा का योग है. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें. सहयोग बना रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

वृषभ- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे कार्य स्थल पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. वातावरण अनुकूल रहेगा.

मिथुन- मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेगें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. राजकीय कार्य की रूपरेखा पर विचार होगा. मन:स्थिति संतुलित रहेगी.

कर्क- कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाने के लिये कठोर निर्णय लेने पडेंग़े. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति बनी रहेगी. दिनचर्या अनियमित रहेगी.

सिंह- नौकरी में प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं. भूमि भवन वाहन खरीदने का मन बनेगा. कुछ जरूरी कामकाज होने से मन को खुशी होगी. नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.

कन्या- अनुभवी लोगों के साथ काम में निखार आयेगा. आर्थिक कार्यों में सतर्कता रखें. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सेवा करना हितकर रहेगा.

तुला- लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा. दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. नौकरों एवं अधिनस्थ वर्ग सहयोग करेगा. प्रियजनों से शुभ संदेश मिलेगा.

वृश्चिक- वाक चातुर्य से बिगडी बात बा लेगें, लापरवाही की तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता के योग हैं. दिनचर्या नियमित रहेगी.

धनु- अपनों से संबंध सुधारने की कोशिश सफल होगी. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. संतान सुख मिलेगा. सोचे हुये कार्यों मं गति आयेगी. विवादों को टालना हितकर रहेगा.

मकर- दबाव में समझौता करना पड़ सकता है. सुख सुविधा पर खर्च होगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. अतिथि आगमन की संभावना है. सुख सौहाद्र्र प्राप्त होगा.

कुम्भ- प्रापर्टी संबंधी विवादों का समाधान होगा. दिमाग की बजाय दिल से काम लें. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य पूर्ण होने का योग है.

मीन- मामूली बात को तूल देने से संबंध बिगड़ सकते हैं. व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना में नरमीं का रूख रहेगा. वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 2589 है.

——————————————————-

Next Post

मध्यप्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- शाह

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल, (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश ने एक नए प्रयोग के तहत हर क्षेत्र का अलग-अलग इन्वेस्टमेंट समिट कर पूरे मध्य प्रदेश का समविकास करने का प्रयास किया है, जो आने वाले दिनों में कई राज्यों को दिशा दिखाएगा। श्री शाह […]

You May Like