मक्सी स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, कोई जनहानि नहीं

शाजापुर: मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण रेल पटरी का टूटना बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। स्टेशन प्रबंधन के अनुसार तकनीकी टीम जांच कर रही है, रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

Next Post

अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 27 प्रतिशत बढ़कर 1,729 करोड़ पर

Sat Jan 24 , 2026
मुंबई, 24 जनवरी (वार्ता) आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का समेकित शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 26.84 प्रतिशत बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। तिमाही […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।