सतना : गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश के रीवा और तेलंगाना के चार्लापल्ली (हैदराबाद) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इस फैसले से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही थी।
यह स्पेशल ट्रेन जून 2026 के पूरे महीने में दोनों दिशाओं से कुल 4-4 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई प्रमुख स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी।
ट्रेन का पूरा शेड्यूल और समय
ट्रेन संख्या 02158 (रीवा से चार्लापल्ली)
यह ट्रेन 7 जून से 28 जून 2026 तक हर रविवार को रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 02:45 बजे चार्लापल्ली पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 02157 (चार्लापल्ली से रीवा)
वापसी की दिशा में, यह ट्रेन 8 जून से 29 जून 2026 तक हर सोमवार को चार्लापल्ली से शाम 05:00 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 07:30 बजे रीवा पहुँचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सौगोर (सागर), बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, बैतुल, आमला और नागपुर।
बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिरियाल, पेद्दापल्ली, काजीपेट और जनगाँव।
रेलवे प्रशासन के इस कदम से गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले, परिवार से मिलने वाले या पर्यटन के लिए निकलने वाले आम यात्रियों का सफर काफी आसान और आरामदायक होने की उम्मीद है।
